बिहार के औरंगाबाद में मिली 6 करोड़ से अधिक की अफीम, पुलिस और CRPF ने खेत में घुसकर किया पूरी फसल को नष्ट

बिहार में मदनपुर थाना क्षेत्र में 32 एकड़ में लगी अफीम की फसल को सोमवार को नष्ट (POLICE DESTROYED OPIUM CROP) कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सुदूरवर्ती इलाका सागरपुर, उकपहरी जंगली क्षेत्र में 32 एकड़ में लगे अफ़ीम फसलों को सोमवार को विनष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल एवं जिला वन अधिकारी रूचि सिंह के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार तथा सीआरपीएफ के 47 वीं बटालियन के नेतृत्व में की गई। जब्त अफ़ीम की क़ीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रूपये से अधिक बताई जा रही है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के खिलाफ अभियान (Campaign against opium cultivation) चलाया जा रहा हैं, जिसके फलस्वरूप सोमवार को 32 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। मामले में वन विभाग के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार की अवैध खेती में लिप्त न हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप अफीम माफियाओं का भारी नुकसान हुआ है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *