भागलपुर जिले में छह जगहों पर बनेंगे ओपन जिम

भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से छह जगहों पर ओपन जिम बनेंगे। इसके लिए खेल विभाग ने 42 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। खेल विभाग ने भागलपुर के डीएम एवं कोषागार पदाधिकारी को स्वीकृति पत्र भेजा है।

शहरी क्षेत्र में जिला स्कूल और झौआ कोठी, बड़ी खंजरपुर स्थित पार्क एवं मैदान में ओपन जिम बनाया जाएगा। जबकि जगदीशपुर के लोकनाथ हाई स्कूल आउटडोर स्टेडियम के मैदान में भी एक जिम बनाया जाएगा। नवगछिया एसडीओ कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान और कहलगांव में शारदा पाठशाला के खेल मैदान और उच्च विद्यालय, मथुरापुर के आउटडोर स्टेडियम में भी जिम बनेगा। एक जिम के निर्माण पर सात लाख रुपये खर्च होंगे। कोषागार से राशि निकासी का अधिकार जिलाधिकारी को दिया गया है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में ‘लेडी एडवोकेट’ का शिकार! 6 बदमाशों ने घेरा, गले से झपटा सोने का लॉकेट; लैलख स्टेशन पर सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रेम-प्रसंग में ‘खूनी’ अंजाम! 2 दोस्तों की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में महिला समेत 5 गिरफ्तार; ‘रेकी’ पड़ गई महंगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *