शिवहर में भीषण गर्मी से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शिवहर, बिहार | 12 जून 2025

बिहार के शिवहर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव में बुधवार शाम भीषण गर्मी और लू के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि राम के रूप में हुई है। घर की मरम्मत के दौरान गर्मी की चपेट में आने से वे बेहोश होकर गिर पड़े और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

घर के काम के दौरान लगी लू, रास्ते में हुई मौत

महुअरिया निवासी रवि राम, पिता नंदू राम, बुधवार को अपने घर की फूस की छपाई और जीना (सीढ़ी) लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गर्मी और लू की चपेट में आने से वह सीढ़ी से नीचे गिर पड़े। परिवारवालों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें शिवहर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

दुर्भाग्यवश, मुजफ्फरपुर ले जाते समय रास्ते में ही रवि की मौत हो गई।

छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रवि राम अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी शादी रेनू देवी से हुई थी। उनके दो छोटे बेटे—सुशांत और शिवराज हैं। रवि की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है और बच्चों की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।

मृतक के बड़े भाई कृष्णानंद राम ने बताया कि रवि घर में काम कर रहे थे, तभी गर्मी के कारण अचानक गिर पड़े। उन्होंने यह भी शिकायत की कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई सहायता या समर्थन नहीं मिला है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम आज

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार (आज) को पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पवन सिंह की एंट्री, बोले- “न्याय होता हुआ दिखना भी जरूरी”, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    इंस्टाग्राम पर दो पिस्टल लहराकर बना रहा था रील, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में आई पुलिस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *