पुनौरा धाम जानकी मंदिर में जलेंगे एक लाख दीये

सीतामढ़ी। जगत जननी मां सीता की जन्म स्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम जानकी मंदिर दीपावली के दिन अयोध्या की तरह सजेगा।

माता जानकी मंदिर में करीब एक लाख दीये जलाए जाएंगे। इसे लेकर पुनौरा धाम जानकी जन्म भूमि मंदिर न्यास के उप समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए मंदिर न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष महंत कौशल किशोर दास ने कहा कि जहां अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि को दीयों से रौशन करने की तैयारी है,वहीं माता जानकी की जन्मस्थली भी दीपोत्सव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर न्यास समिति के सदस्यों में उत्साह है। पुनौरा धाम मंदिर को दीपोत्सव के लिए सजाया संवारा जा रहा है। करीब एक लाख दीयों की दीप माला से मंदिर प्रांगण जगमग होगा। मंदिर स्थित सीता कुंड, मंदिर के विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर सहित सभी भवनों को दीपक से सजाया जायेगा। महंत ने बताया कि जानकी जन्मस्थली होने के कारण दीपावली को विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की वृहद व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए दो सदस्यों की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…