दावत में चिकन-चावल खाने से एक की मौत, 200 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में लगाया गया मेडिकल कैंप

जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव में एक शादी समारोह को लेकर रखे गए दावत में विषाक्त भोजन करने से एक वृद्ध की मौत हो गई.साथ ही करीब 200 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने की खबर है. जानकारी के अनुसार छीड़ा ग्राम निवासी बाबर अंसारी के बेटे और बेटी की शादी विगत 8 जून (गुरुवार) को थी. शादी समारोह में शामिल लोगों के लिए दावत का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों को चिकन और चावल खिलाया गया था।

इसे खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. देखते ही देखते एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं करीब 200 से भी अधिक लोग बीमार पड़ गए, जिसमें 50 बच्चे और सौ से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि पहले एक दो लोगों को सिर दर्द और उल्टी होने लगी. वहीं कुछ ही देर बाद गांव के कई घरों के लोग बीमार पड़ गए. देखते ही देखते एक वृद्ध की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम 10 जून को गांव पहुंची।

इसके बाद गांव में ही लोगों के इलाज के लिए कैंप लगाया गया. इस बीच कई लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि टीम द्वारा ज्यादातर लोगों का इलाज उनके घरों पर ही किया जा रहा है. वहीं सभी बीमार लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर दावत के आयोजक बाबर अंसारी ने बताया कि उनके बेटे इंतियाम अंसारी और बेटी खुशबू खातून की शादी हुई थी. शादी के बाद लोगों के लिए दावत में चिकन और चावल का इंतजाम किया गया था. शुक्रवार की दोपहर दावत खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद 10 जून से डॉक्टरों की टीम गांव में लोगों का इलाज कर रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बताया गया है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है. इधर गांव के कुछ लोगों ने शिकायत की कि चिकन थोड़ा कच्चा था, जिससे गांव के लोग बीमार पड़ गए।

  • Related Posts

    बिहार के 66,799 स्कूलों में एक साथ जुटे माता-पिता और शिक्षक“हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास” थीम पर हुआ पीटीएम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार बजट किसानों के लिए गेमचेंजर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत.. राम कृपाल यादव बोले—जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना होगी शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *