सदन से बाहर आते ही राबड़ी देवी किसपर बमक गईं, नीतीश कुमार पर ऐसा क्यों ?

केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया है। इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमले बोल रहे हैं। आरजेडी ने तो यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार को बीजेपी से गठबंधन तोड़ देना चाहिए हालांकि विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने स्पष्ट कह दिया है कि वह नीतीश कुमार का स्वागत नहीं करेंगे।

राबड़ी देवी ने बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिलने पर कहा है कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों को ठगने का काम करती है। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए विशेष दर्जा का मांग किया था लेकिन केंद्र सरकार ने उस मांग को पूरा नहीं किया, इसलिए नीतीश कुमार को उधर से हट जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या आरजेडी नीतीश कुमार का स्वागत करेगी? इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि हम उनका क्यों स्वागत करेंगे, वो आएंगे तो अलग रहेंगे।

वहीं बिहार में बाढ़ के हालात पर राबड़ी देवी ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए राज्य सरकार कोई काम नहीं कर रही है। कितने लोगों की फसल डूब गई है लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। बिहार में अपराध बढ़ गया है। लोगों की हत्या और लूट, डकैती हो रही है। राज्य में पुल गिर रहे हैं। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है और सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। बजट में बिहार को झुनझुना थमा दिया।

  • Related Posts

    बिहार में उद्योग और गन्ना क्षेत्र को मिलेगा नया बल, इंसेंटिव नीति लाने की तैयारी; सीएम ने जेपी गंगा पथ परियोजना का किया निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, जल्द आएगी नई प्रोत्साहन नीति; बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading