वैभव की जीत पर श्रेयसी बोलीं- बिहार का सीना चौड़ा: U-19 टीम को अब मिलेंगे 7.5 करोड़; मोइनुल हक स्टेडियम का भी कायाकल्प जल्द

पटना | अंडर-19 क्रिकेट में बिहार के वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खुशी जताई है। मंगलवार (10 फरवरी 2026) को उन्होंने कहा कि वैभव ने कम उम्र में जो खेल दिखाया है, उससे पूरे देश में बिहार का मान बढ़ा है।

1. खिलाड़ियों के लिए खुला खजाना: 5 करोड़ नहीं, अब 7.5 करोड़ मिलेंगे

​श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ा एलान किया है।

  • इनामी राशि बढ़ी: अंडर-19 टीम के लिए प्रोत्साहन राशि को 5 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ 50 लाख रुपये कर दिया गया है।
  • भविष्यवाणी: उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही हम वैभव सूर्यवंशी को सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में खेलते हुए देखेंगे।

2. ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ सिर्फ नारा नहीं

​खेल मंत्री ने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि बिहार सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं हैं।

  • हकीकत: “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना जमीन पर लागू हो चुकी है।
  • स्कॉलरशिप: “प्रेरणा, सक्षम और उत्कर्ष” योजनाओं के तहत जिला से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक के खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जा रही है।

3. राजगीर के बाद अब पटना के स्टेडियम की बारी

​खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है।

  • दो बड़े प्रोजेक्ट: राजगीर में खेल परिसर तैयार है। अब पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में भी बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
  • ओलिंपिक 2036: श्रेयसी सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2036 ओलिंपिक (जिसकी मेजबानी भारत करेगा) में बिहार के खिलाड़ियों को मेडल जीतते हुए देखना है। इसके लिए जिला स्तर पर ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाए जा रहे हैं।
  • Related Posts