सावन की दूसरी सोमवारी पर अजगैबीनाथ में आस्था का सैलाब, लाखों कांवरियों ने लगाई उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी

भागलपुर/सुल्तानगंज, 21 जुलाई —सावन मास की दूसरी सोमवारी को सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा। उत्तरवाहिनी गंगा में सुबह से ही लाखों कांवरियों व शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जल भरा।

भक्तों की भीड़ इतनी विशाल थी कि अजगैबीनाथ नगरी केसरीया रंग में रंगी नजर आई और ‘हर हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के जयघोषों से संपूर्ण इलाका गूंज उठा। बिहार, झारखंड, बंगाल, नेपाल, छत्तीसगढ़, जयपुर समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचे थे।

105 किलोमीटर की यात्रा हुई प्रारंभ

डुबकी लगाने के बाद कांवरियों ने स्थानीय पंडितों द्वारा संकल्प कर पूजा-पाठ किया और 105 किलोमीटर पैदल यात्रा के लिए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि श्रावण मास में बाबा को गंगाजल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यातायात प्रभावित, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

लाखों की भीड़ के कारण पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा यह जनसैलाब श्रावण की आस्था, श्रद्धा और शिवभक्ति की अद्वितीय मिसाल बन गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *