पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर IGIMS में राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में श्रद्धा के साथ मनाई गई

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज पटना के शेखपुरा स्थित इंदिरा गॉघी इन्स्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रांगण में अवस्थित स्व० इंदिरा गॉधी की प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व0 इंदिरा गॉधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की | इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी,

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा, विधान पार्षद शसंजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद्‌ के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व० इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना समा का आयोजन किया गया तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।

 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव में चुनावी संग्राम चरम पर: BJP की पदयात्रा, तेजस्वी का रोड शो और प्रशांत किशोर की धरने की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर JDU का तंज, नीरज कुमार बोले- अमेरिका-ईरान में मध्यस्थता करने गए थे क्या?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *