दुर्गा पूजा के मौके पर भागलपुर के हाउसिंग बोर्ड में दिखेगी केदारनाथ मंदिर की झलक

भागलपुर के हाउसिंग बोर्ड स्थित मां वैष्णवी दरबार में इस बार केदारनाथ की झलक दिखेगी। बरारी निवासी पुष्कर झा पंडाल का निर्माण करेंगे। पिछले 33 सालों से यहां मां दुर्गा की पूजा हो रही है। दुर्गा पूजा समिति के लिए पंडाल काफी आकर्षक बनाया जाता है।

इस कारण दुर्गा पूजा समिति को कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है। जोगसर के मूर्तिकार नीतीश के द्वारा मां दुर्गा की 15 फीट की प्रतिमा बनायी जा रही है। यहां साज-सज्जा काफी आकर्षक होगा। हाउसिंग बोर्ड के मुख्य गेट पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। मां दुर्गा को देखने यहां दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।

हाउसिंग बोर्ड में आपसी सहयोग से पूजा होता है। यहां के लोगों को एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान है। हाउसिंग बोर्ड दुर्गा पूजा समिति के सदस्य आशीष कुमार ने बताया कि मोहल्ले की सबसे बड़ी विशेषता है कि सभी लोग पूजा में सहयोग करते हैं। इसीलिए कोई पदाधिकारी नहीं है। सभी मां के भक्त हैं। एक-दूसरे के दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन से पूजा संपन्न कराई जाती है। उन्होंने बताया कि यहां का भव्य मंदिर का निर्माण 2005 में हुआ था।

जिसमें स्व. डीएन मंडल, नीरज ठाकुर, दीपक दास, आलोक कुमार आदि ने सहयोग किया था। उन्होंने बताया कि पहली बार छोटे से पिंडे से मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई थी। अब यहां भव्य व आकर्षक मंदिर बन चुका है। पूजा के दौरान स्थानीय प्रतिभा को भी उभारा जाता है। इसीलिए यहां तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें बच्चों व महिलाओं के बीच खेल-कूद, रंगोली, नृत्य व गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। पूजा समिति की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *