साल 2025 के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्रियों ने किया संपत्ति का खुलासा, नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का विवरण सामने आया

साल 2025 के अंतिम दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूरी कैबिनेट ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। जारी विवरण के अनुसार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों की चल-अचल संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा सामने आया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ₹20,552 नकद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कुल ₹20,552 नकद हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण नियमानुसार सार्वजनिक किया है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास नकद ₹1.35 लाख

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास ₹1,35,000 नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास ₹35,000 नकद दर्ज किया गया है।

स्वयं, पत्नी और बच्चों के नाम पर बैंक जमा

सम्राट चौधरी के विभिन्न बैंक खातों में भी लाखों रुपए जमा हैं—

  • SBI खाते में: ₹15,35,789
  • HDFC बैंक खाते में: ₹2,09,688

इसके अलावा उनके नाम पर बॉन्ड्स और शेयर भी दर्ज हैं। वहीं पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर भी अलग-अलग बैंकों में रकम जमा है।

गाड़ी, सोना और हथियार

उपमुख्यमंत्री के पास—

  • बोलेरो नियो (2023 मॉडल) — अनुमानित कीमत ₹7 लाख
  • 200 ग्राम सोना — कीमत करीब ₹20 लाख

वहीं उनकी पत्नी के पास भी 200 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है।

सम्राट चौधरी के पास एक एनपी बोर रायफल, जिसकी कीमत ₹4 लाख है। इसके अलावा उनके पास एक रिवॉल्वर भी है, जो उन्हें पिता की ओर से मिली है और इसकी कीमत ₹2 लाख बताई गई है।

पत्नी के नाम पर पटना में फ्लैट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी के नाम पर पटना के गोला रोड इलाके में एक फ्लैट है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹29 लाख बताई गई है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading