सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई थी लड़की, पुजारी ने कर दी शर्मनाक हरकत; पढ़े पूरी रिपोर्ट

देशभर में सावन के पहले सोमवार की धूम मची हुई है। पावन महीने में जहां उत्तराखंड के मंदिरों में आस्था का दौर जारी है तो वहीं धर्म और श्रद्धा के इस पर्व पर राजधानी देहरादून से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। देहरादून के मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

शोर मचाने पर मंदिर में जुट गई भीड़

जानकारी के मुताबिक देहरादून के चुक्खुवाला स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह एक किशोरी जल चढ़ाने गई थी। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुजारी की इस हरकत से घबराई लड़की के शोर मचाने पर मंदिर भीड़ जुट गई। इस घटना से गुस्साए युवती के परिजनों ने आरोपी पुजारी के खिलाफ धारा चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *