पहले सोमवारी पर लाखों शिव भक्तों ने अजगैबीनाथ धाम में लगाई आस्था की डुबकी, हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी सुल्तानगंज

सुल्तानगंज (भागलपुर), 14 जुलाई 2025।सावन माह की पहली सोमवारी पर अजगैबीनाथ धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तरवाहिनी गंगा में सोमवार सुबह से ही लाखों शिव भक्तों ने डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित किया, जिससे सुल्तानगंज नगरी “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठी।


गंगा स्नान और जलाभिषेक का पावन क्रम

सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर कांवरियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भक्तों ने पवित्र गंगा में स्नान कर गंगा जल भरा और बाबा अजगैबीनाथ मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की


देवघर रवाना हुए लाखों कांवरिये

गंगा जल लेकर अजगैबीनाथ धाम से देवघर के वैद्यनाथ धाम की ओर कूच करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में रही। भक्त पैदल, ट्रैक्टर, टेंपो और अन्य वाहनों से “बोल बम” के जयकारों के साथ निकले। कांवर यात्रा का यह दृश्य भक्ति, अनुशासन और आस्था का अद्वितीय उदाहरण बनकर सामने आया।


महंत ने बताया सोमवारों का महत्व

अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि

“इस बार सावन में चार सोमवारी हैं, जो अत्यंत शुभ माने जाते हैं। शिव भक्त यदि चारों सोमवारी को जलाभिषेक करें तो बाबा भोलेनाथ की कृपा से उन्हें सुख-समृद्धि और सभी मनोरथों की पूर्ति मिलती है।”


प्रशासन की कड़ी निगरानी और व्यापक व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने गंगा घाट से लेकर मंदिर परिसर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। मौके पर पुलिस बल, महिला पुलिस, ग्राम रक्षा दल, और एसडीआरएफ टीम तैनात की गई। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी एजेंसियाँ अलर्ट रहीं।


नगर परिषद की सक्रियता

नगर परिषद, सुल्तानगंज द्वारा घाट की सफाई, जल व्यवस्था, और नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा था।


श्रद्धा और सुरक्षा का संगम

इस वर्ष की पहली सोमवारी पर अजगैबीनाथ धाम में भक्ति, उत्साह और अनुशासन का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला। एक ओर जहां भक्तों ने पूरे उत्साह से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की, वहीं प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *