नए साल के पहले दिन पैतृक गांव पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मां की पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

नए साल 2026 के पहले दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा (नालंदा) के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद हैं।

दरअसल, आज मुख्यमंत्री की मां स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर नीतीश कुमार हर वर्ष अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा जाते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसी परंपरा के तहत वह आज भी सुबह सवेरे नालंदा के लिए रवाना हुए।

स्मृति वाटिका में कार्यक्रम

कल्याण बिगहा पहुंचकर मुख्यमंत्री कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे गांव के लोगों से मुलाकात करेंगे और हालचाल जानेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री वापस पटना लौट आएंगे।

पटना में नेताओं से करेंगे मुलाकात

पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री से पार्टी और गठबंधन के वरिष्ठ नेता मुलाकात करेंगे और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं देंगे।

नववर्ष पर दी शुभकामनाएं

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नव वर्ष के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से शांति, सद्भाव और सौहार्द के साथ नए साल का स्वागत करने की अपील की है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading