भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने बिहार विधान मंडल परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल  राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो० इसराईल मंसूरी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार विधान परषद् के उप सभापति रामचन्द्र पूर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बिहार के उन विभूतियों जिनका राजकीय समारोह आयोजित किया जाता है, उस पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस अवसर पर बिहार गीत, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया।

इस अवसर पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित एक लघु फिल्म ‘कर्पूरी ठाकुर गरीबों का मसीहा’ प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

Related Posts

अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Share Add as a preferred…

Continue reading
पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Share Add as a preferred…

Continue reading