78वें जन्मदिन पर लालू प्रसाद यादव ने तलवार से काटा 78 पाउंड का केक और 78 किलो का लड्डू, समर्थकों का उमड़ा सैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को अपना 78वां जन्मदिन पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने 78 पाउंड का केक और 78 किलो वजनी लड्डू तलवार से काटा।

जन्मदिन समारोह का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास दस सर्कुलर रोड में हुआ, जहां सुबह से ही पार्टी नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस मौके पर प्रदेश राजद कार्यालय सहित कई जिलों में भी जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय में नेताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। वहीं, कुछ जगह रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

पार्टी नेताओं ने लालू यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को याद किया। जन्मदिन समारोह में पारंपरिक भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।


  • Related Posts

    LPG संकट के बीच राहत की खबर: 54 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचा ‘शिवालिक’ जहाज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *