अभियंता दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने एम. विश्वेश्वरैया को किया नमन

कहा – उनका जीवन और योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत

पटना, 15 सितंबर 2025 :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता और राजनेता एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशभर के अभियंताओं को अभियंता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एम. विश्वेश्वरैया का जीवन और देश के विकास में उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक, इंजीनियरिंग और विकास की दिशा में नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

सीएम ने अपने संदेश में लिखा –
“भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनकी स्मृति में अभियंता दिवस मनाया जाता है। सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वेश्वरैया जी का जीवन एवं देश के विकास में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

गौरतलब है कि भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। जल संसाधन प्रबंधन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके असाधारण कार्यों के सम्मान में हर साल उनकी जयंती को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है।


 

  • Related Posts

    मुज़फ्फरपुर की ‘सोलर दीदी’ को राष्ट्रपति भवन से गणतंत्र दिवस समारोह का निमंत्रण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    7 दिन से जल रहा एक ही घर, गया में रहस्यमयी आग ने सबको चौंकाया – साधु का श्राप या कोई साजिश? 

    Share Add as a preferred…

    Continue reading