नालंदा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 6 कट्ठा जमीन की खातिर गई जान

बिहार के नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के गौस नगर गांव में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने एक बुजुर्ग को गोली मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी स्व. छोटू यादव के 60 वर्षीय पुत्र रामाश्रय यादव के रूप में की गई है।

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या: घटना की सूचना मिलने बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया. वारदात का कारण 15 वर्ष पुराना भूमि विवाद बताया जा रहा है. मृतक के पुत्र ललन यादव ने बताया कि आरोपी शंकर केवट और दिलीप राउत से वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था।

“देर शाम दोनों आरोपी मेरे भतीजा के साथ मारपीट करने लगे. उसके पिता छत पर थे. शोर सुनकर वह नीचे आए और पौत्र का बीच-बचाव कर घर के अंदर चले गए. उसी दौरान दोनों बदमाशों ने पिता पर दो फायर किया. गोली गर्दन में लगने से पिता की मौके पर मौत हो गई”- ललन यादव, मृतक का बेटा

मामले की जांच में जुटी पुलिसः बताया जाता है कि 6 कट्‌ठा भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया. वहीं, घटना के संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया घटना कि “सूचना के बाद पुलिस जख्मी को सदर अस्पताल लाई. जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में घटना का कारण भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है”.

Related Posts

बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

Continue reading
मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading