पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या हुई 35 : राज्यपाल ने जस्टिस विवेक चौधरी को दिलाई शपथ,कई गणमान्य रहे मौजूद

पटना: कोलकाता हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित जज जस्टिस विवेक चौधरी ने आज शपथ ली।बिहार के गवर्नर राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें राजभवन में एक सादे समारोह में शपथ दिलाई।इस अवसर पर बिहार मंत्रिमंडल के सदस्यगण,पटना हाईकोर्ट के जज,महाधिवक्ता,विभागीय प्रमुख पर उपस्थित रहे।

 

जस्टिस विवेक चौधरी को भारत सरकार के कानून व न्याय मंत्रालय द्वारा सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की अनुशंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया है।उनके जज के रूप में योगदान देने के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 35 हो गयी है,जबकि जजों की स्वीकृत पद पटना हाईकोर्ट में 53 हैं ।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *