बिहार में बाढ़ के दौरान अब जिलाधिकारी तय करेंगे स्कूल खुलेगा या नहीं

बिहार में बाढ़ के समय विद्यालयों को बंद करने का निर्णय अब जिलाधिकारी ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों को यह अधिकार सौंप दिया है। शनिवार को विभाग की ओर से इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव वैद्यनाथ यादव ने सभी डीएम से कहा है कि भीषण बाढ़ से प्रभावित होने की स्थिति में सुरक्षा को देखते हुए वे विद्यालय को बंद करने का निर्णय आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत खुद ले सकते हैं।

पिछले दिनों विभाग ने ऐसी आपदा के दौरान भी मुख्यालय के स्तर पर ही निर्णय लेने का निर्देश दिया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में उहापोह की स्थिति थी। लिहाजा, शिक्षा सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में खुद फैसला लेने का अधिकार दे दिया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इसके लिए उन्हें अब कहीं से आदेश या निर्देश की प्रतीक्षा नहीं करनी है, वे खुद सक्षम हैं। विभाग ने पिछले दिनों ही एक शिक्षक के स्कूल जाने के क्रम में गंगा में डूबने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में अलग से दिशा-निर्देश जारी किया था।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…