अब इस राज्य में हुआ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, पुलिस जांच में जुटी

कर्नाटक में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना हुई है। यह ट्रेन बेंगलुरु-धारवाड़ के बीच चलती है।  रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 08.40 बजे कदुर स्टेशन से गुजरने के बाद ट्रेन नंबर 20661 पर पथराव हुआ। पथराव की घटना कदुर-बिरूर सेक्शन के बीच हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना में किसी यात्री को नहीं लगी चोट

रेलवे की तरफ से यह बताया गया पथराव में ट्रेन के सी-5 कोच की सीट संख्या 43-44 का बाहरी शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ईसी-1 कोच के शौचालय पर भी पथराव हुआ जिससे ट्रेन का शीशा टूट गया। पथराव की इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि इससे पहले केरल में भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई थी।  तिरुनवाया और तिरुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया था। हालांकि इस पथराव की वजह से कोई यात्री घायल नहीं हुआ लेकिन एक कोच का शीशा टूट गया था।

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं

  1. केरल में वंदेभारत पर पथराव- इस घटना में ट्रेन की कोच की खिड़कियों पर लगे कांच के शीशे टूट गए।
  2. आंध्र प्रदेश के तिरुपति में वंदे भारत पर पथराव- तिरुपति में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। रेलवे ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
  3. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत पर पथराव-इस ट्रेन पर पांच बार पथराव की घटनाएं हुई। पथराव से ट्रेन की कोच के कांच भी टूट गए थे।
  4. मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव-इस घटना में ट्रेन की दो खिड़कियां टूट गई थीं
  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *