अब रात के साढ़े आठ बजे तक ही खुला रहेगा सैंडिस कंपाउंड

सैंडिस कंपाउंड को खोलने और बंद करने के लिए तय किए गए समय का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा का भी खतरा मंडरा रहा है।ऐसे में अब डीएम की ओर से स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसरों के अलावा वहां की एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि तय समय का पालन करें। रात में 8.30 बजे के बाद सैंडिस कंपाउंड को बंद करें। गर्मी और ठंड के मौसम में सैंडिस को खोलने और बंद करने के लिए तय किए गए समय का अनिवार्य रूप से पालन करें। बता दें कि गुरुवार को डीएम ने सैंडिस कंपाउंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां देर शाम तक लोग घूमते और बैठे हुए नजर आए थे। इसके बाद डीएम ने यह निर्देश दिया।

बता दें कि खोलने और बंद करने के समय का पालन नहीं करने के कारण वहां अक्सर घटनाएं हो रही हैं और उस पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *