कुख्यात नक्सली कपिल पासवान गिरफ्तार, मोबाइल टावर बम से उड़ाने के बाद 10 साल से था फरार

गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 10 साल से फरार कुख्यात नक्सली कपिल पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डुमरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बस स्टैंड के पास कपिल पासवान के दिखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की वो भागने लगा लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। कुख्यात नक्सली कपिल पासवान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कपिल पासवान 2014 में डुमरिया में एयरटेल टावर को बम से उड़ा दिया था। उसके खिलाफ इमामगंज थाने में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि नक्सली कपिल पासवान की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगेगी।

  • ये भी पढ़े..

    सीमाओं को अभेद्य बनाने की दिशा में बड़ा रोडमैप, अमित शाह बोले- स्मार्ट बॉर्डर और मजबूत सुरक्षा ग्रिड से होगी घुसपैठ पर रोक

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026: कांवरिया पथ पर हर 2-3 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर, एएलएस और बीएलएस एंबुलेंस रहेंगी तैनात, स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

    Share Add as a preferred…