समस्तीपुर में कुख्यात अपराधी विक्रम गिरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

समस्तीपुर।बिहार के समस्तीपुर जिले में आज दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधो डीह गांव में कुख्यात अपराधी विक्रम गिरी को सशस्त्र बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

हथियार लहराते हुए फरार बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधी विक्रम गिरी के घर के पास पहुंचे और अचानक गोलियों की बौछार कर दी। विक्रम गिरी को कई गोलियां लगीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए खुलेआम भाग निकले।

जमानत पर था बाहर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक विक्रम गिरी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। हाल ही में वह एक हत्या मामले में जेल से जमानत पर छूटा था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच पुलिस अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


 

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को कैसे मिला यह नाम? जानिए क्यों कहा जाता है दुनिया की ऊर्जा ‘लाइफलाइन’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रूसी तेल पर बदला अमेरिका का रुख! ईरान का ट्रंप प्रशासन पर तंज, कहा– अब भारत से ही कर रहे गुहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading