भागलपुर, 12 अक्टूबर 2025:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में 13 अक्टूबर 2025 से निर्वाचन पदाधिकारी प्रत्याशियों से नाम निर्देशन पत्र (Nomination Papers) स्वीकार करेंगे।
इस संबंध में जिले के सभी निर्वाचन पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। इस बैठक में कार्यालयीन व्यवस्थाओं, सुरक्षा, कर्मचारियों की ड्यूटी और नाम निर्देशन प्रक्रिया को लेकर पूर्ण तैयारियां की गईं।
विशेष रूप से 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री अपेक्षा मोदी ने अपने कार्यालयीन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों की समीक्षा की और सुनिश्चित किया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।
निर्वाचन अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने दस्तावेज समय पर जमा कराएं, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

