मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को राहत नहीं, 19 मार्च तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राहत नहीं मिली है। दिल्ली की अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत 19 मार्च तक बढ़ा दी है।

इससे पहले 2 मार्च को हुई पिछली सुनवाई में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी थी। यह अवधि आज खत्म हो रही थी। लेकिन आज कोर्ट ने 19 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

इससे पहले पिछली सुनवाई में ईडी ने यह दलील दी थी कि जब तक सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है तब तक सिसोदिया की रेग्यूलर जमानत याचिका पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पिछले साल 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। वहीं पिछले साल चार अक्टूबर को संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

ईडी ने पहले अदालत से कहा था कि संजय सिंह दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में शराब (कंपनी) समूहों से रिश्वत प्राप्त करने की साजिश का हिस्सा थे। दिल्ली की आबकारी नीति अगस्त, 2022 में निरस्त कर दी गई थी और दिल्ली के उपराज्यपाल ने बाद में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच का आदेश दिया था।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में गूंजा 35 लाख राशन कार्ड रद्द होने का मुद्दा, विपक्ष का सरकार पर हमला— “गरीबों का हक छीना जा रहा है”

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला: ‘152 पेपर लीक ने 7.7 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित किया’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…