नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो कर दिया वो कोई दूसरा नहीं कर पाएगा, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने की मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए जो काम नीतीश जी ने कर दिया वो शायद ही कोई दूसरा मुख्यमंत्री कर पाएगा। आज देर रात में भी महिलाएं घर से बाहर निकल रही है और अपना कामकाज निपटाकर वापस घर लौट रही है।

बता दें की ज्योति सिंह इन दिनों क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही हैं और लोगों से मिल रही हैं। संभवत: उनकी कुछ राजनीतिक मंशा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। कहा कि आज देर रात में भी वह घर से निकल रही है, लोगों से मिल रही है और सुरक्षित अपने घर पहुंच रही है, यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है।

आज महिलाएं काफी सशक्त हुई है। समाज के हर क्षेत्र में, चाहे वह राजनीति का ही क्षेत्र क्यों ना हो! महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। देर रात भी महिलाएं घर से निकल रही है और अपने कामकाज निपटाकर वापस जा रही हैं। आज सीएम नीतीश कुमार की ही देन है कि वह भी देर रात तक लोगों से मिलती-जुलती रहती हैं।

कहीं कोई भय का माहौल नहीं है। इसके लिए नीतीश कुमार तारीफ के काबिल है। बता दें कि ज्योति सिंह आज कल काराकाट और डेहरी इलाके में लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं। चुनाव लड़ने के सवाल पर भी वो “ना” नहीं कह रही है लेकिन अभी तक किसी पार्टी या विधानसभा क्षेत्र को वह स्पष्ट नहीं कर रही हैं।

फिलहाल ज्योति सिंह द्वारा नीतीश कुमार की तारीफ करने पर कई अटकले लगाए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से ज्योति सिंह काराकाट और डेहरी विधानसभा क्षेत्र में घूम रही है और उनके समर्थक ज्योति सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं कह रहे हैं कि हमारा नेता कैसा हो ज्योति सिंह जैसा हो।

  • Related Posts

    भागलपुर में भारत बंद का दिखा असर: समाहरणालय गेट पर वाम दलों का हल्ला बोल; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुंगेर में ‘रोज डे’ पर पति को दिया शराब का जाम, ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ दिखाई ‘दबंगई’; रील वायरल होते ही पुलिस ने नापा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *