होली पर घर जाने की टेंशन खत्म: रेलवे चलाएगा 94 स्पेशल ट्रेनें; पटना, रक्सौल और मधुबनी के लिए खास इंतजाम, देखें पूरी लिस्ट

कोलकाता/पटना | होली में परदेस से घर लौटने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपको रेगुलर ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। पूर्व रेलवे ने होली के मौके पर 94 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें पश्चिम बंगाल से खुलकर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों को जाएंगी।

बिहार और यूपी के यात्रियों के लिए बंपर सुविधा

​रेलवे ने सबसे ज्यादा फोकस बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों पर रखा है।

  • कोलकाता-रक्सौल: बरौनी के रास्ते 10 ट्रिप ट्रेनें चलेंगी।
  • कोलकाता-मधुबनी: बरौनी के रास्ते 8 ट्रिप ट्रेनें चलेंगी।
  • कोलकाता-गोरखपुर: पटना के रास्ते 20 ट्रिप (सबसे ज्यादा फेरे इसी रूट पर हैं)।
  • आसनसोल-गोरखपुर: पटना के रास्ते 6 ट्रिप ट्रेनें चलेंगी।

दिल्ली, मुंबई और सूरत जाने वालों के लिए भी राहत

​बिहार के रास्ते दिल्ली और मुंबई जाने वाली गाड़ियों में भी जबरदस्त भीड़ होती है। इसे देखते हुए मालदा और हावड़ा से भी स्पेशल ट्रेनें दी गई हैं:

  • हावड़ा – आनंद विहार (दिल्ली): झाझा-किउल-गया के रास्ते 8 ट्रिप।
  • मालदा टाउन – आनंद विहार: झाझा-किउल-गया के रास्ते 8 ट्रिप।
  • हावड़ा – खातीपुरा (जयपुर): झाझा-किउल-गया के रास्ते 8 ट्रिप।
  • मालदा टाउन – उधना (सूरत): किउल-गया के रास्ते 8 ट्रिप।
  • मालदा – मुंबई: किउल-पटना के रास्ते 8 ट्रिप।

सैर-सपाटे का भी इंतजाम

​अगर आप होली की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो रेलवे ने उसके लिए भी ट्रेनें दी हैं:

  • सियालदह – पुरी: 8 ट्रिप।
  • कोलकाता – न्यू जलपाईगुड़ी (NJP): 2 ट्रिप।

भीड़ बढ़ी तो और चलेंगी ट्रेनें

​रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वे यात्रियों की मांग और वेटिंग लिस्ट पर पैनी नजर रख रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो कुछ खास रूटों पर और भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। यात्री NTES या रेलवे की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

  • Related Posts

    बीएन कॉलेज में छात्रों की जीत: फ्री था एडमिशन, फिर भी वसूले जा रहे थे पैसे; ABVP के विरोध के बाद प्रिंसिपल ने तत्काल रोका नामांकन, फीस वापसी का मिला भरोसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading