‘BJP कितनी भी कुटिल चाल चल ले, लेकिन परिवर्तन होकर रहेगा’, उमेश कुशवाहा का दावा

पटना: जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी एकजुटता से भारतीय जनता के नेता घबरा गए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग इस बात को समझ रहे हैं कि इंडिया गठबंधन को जनता का साथ मिल रहा है. ऐसे में 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कितनी भी चाल चल ले और विपक्षी नेताओं के खिलाफ कितनी भी साजिश रच ले लेकिन परिवर्तन होकर रहेगा।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से अमित शाह और प्रधानमंत्री जी समेत तमाम नेता बौखलाहट में बयान दे रहे हैं. तेजस्वी यादव के खिलाफ मामला तो पहले से चल रहा है लेकिन जैसे ही विपक्षी एकजुटता होने लगी, ईडी-सीबीआई के माध्यम से कार्रवाई शुरू कर दी गई. कुछ भी कर ले बीजेपी, परिवर्तन होना तय है।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ पहले भी सीबीआई ने जांच की थी लेकिन कुछ नहीं मिला. जब हम लोग आरजेडी के साथ आ गए तो फिर से जांच शुरू हो गयी. केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं. जनता यह सब देख रही है. जनता 2024 में इसका जवाब जरूर देगी. बीजेपी कितनी भी कुटिल चाल चल ले, लेकिन फिर से सत्ता में वापस लौटने वाली नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *