नीतीश के सांसद अजय मंडल ने बार -बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके, गोद में भी बिठाया…, अब कही ये बात

बिहार के अब तक आपने कई मंत्री, विधायक और नेता को डांस करते हुए देखा और सुना होगा। ये नेता इस कदर अपने लटके – झटके दिखाते हैं कि इनके सामने बड़े – बड़े कलाकार भी अदना सा लगने लगते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकलकर सामने आ रहा है। जहां बिहार की सत्ता में काबिज जदयू के सांसद अजय मंडल का बार बालों के साथ डांस करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक गांव में नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें मंच पर बैठे सांसद एक डांसर के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। यह कार्यक्रम घोघा में आयोजित हुआ था।

https://www.instagram.com/reel/C0A98lCv9Cx/?igshid=ODhhZWM5NmIwOQ==

उधर, इस मामले में सवाल करने पर जेडीयू सांसद अजय मंडल ने कहा है कि ऐसे कार्यक्रमों में वह जाते रहते हैं और कलाकारों के अनुरोध पर कभी डांस भी कर लेते हैं। इसमें क्या हर्ज है। वायरल वीडियो के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह वीडियो किस कार्यक्रम का है, इसके बारे में नहीं बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाना होता है।

गौरतलब है कि,इससे पहले भी भागलपुर के सांसद अजय मंडल का एक वीडियो काफी सुर्ख़ियों में रहा था। जहां.वायरल वीडियो में सांसद कहते दिखे थे कि राम-राम मत जपिये। भाजपा का राम नाम सत्य होने वाला है, इसलिए राम राम जप रहा है। हम भी अगर गलत करेंगे, तो जनता इंसाफ करेगी। राजनीतिक दल में कोई गलत नहीं करता है, जो गलत करने वाला होता है, उसे कोई नहीं रोक पाता है. गलत करने वाले को गोली नहीं मारेगा, तो क्या चुम्मा लेगा।

  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *