नीतीश कैबिनेट का पूरा विश्लेषण: कितने परिवारवादी, महिलाएं, मुस्लिम, दागी मंत्री — पूरी लिस्ट और आंकड़े

पटना / डेस्क रिपोर्ट। बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस कैबिनेट में बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, एलजेपी (रामविलास) के 2 और RLN व HAM के एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं। नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की बनावट को लेकर कई सवाल उठे — परिवारवादी कितने, मुस्लिम प्रतिनिधित्व कितना, महिला मंत्री कितनी, कौन दागी और कौन बेदाग?
हम आपके लिए सभी आंकड़ों का पूरा और विश्वसनीय लेखा-जोखा लेकर आए हैं।

🔹 BJP कोटे से मंत्री

सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल।

🔹 JDU कोटे से मंत्री

मोहम्मद जमा खान, लेसी सिंह, मदन सहनी, विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी और सुनील कुमार।

🔹 LJP (R) से

संजय कुमार सिंह, संजय कुमार

🔹 RLM से

दीपक प्रकाश

🔹 HAM से

संतोष सुमन

कैबिनेट में परिवारवादी मंत्री कितने?

कुल 9 मंत्री ऐसे हैं जिनका सीधा संबंध राजनीतिक परिवार से है:

मंत्री का नाम राजनीतिक रिश्तेदारी
सम्राट चौधरी शकुनी चौधरी के बेटे
श्रेयसी सिंह मंत्री रहे दिग्विजय सिंह की बेटी
अशोक चौधरी महावीर चौधरी के बेटे
विजय चौधरी जगदीश प्रसाद कांग्रेस नेता के पुत्र
लेसी सिंह दिवंगत भूटन सिंह की पत्नी
नितिन नवीन नवीन सिन्हा के पुत्र
संतोष सुमन जीतन राम मांझी के बेटे
रमा निषाद अजय निषाद की पत्नी, जयनारायण निषाद की बहू
दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे

महिला और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व

श्रेणी संख्या
महिला मंत्री 3 (श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह, रमा निषाद)
मुस्लिम मंत्री 1 (जमा खान)

संपत्ति के आधार पर सबसे अमीर

रमा निषाद — करीब 31 करोड़ की संपत्ति, सबसे संपन्न मंत्री।

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर

सबसे अधिक शिक्षित पीएचडी धारक
अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल, संतोष सुमन ✔️
सबसे कम पढ़े-लिखे योग्यता
नारायण प्रसाद 10वीं पास

सबसे कम उम्र और कैबिनेट की औसत उम्र

श्रेणी जानकारी
सबसे युवा मंत्री श्रेयसी सिंह — 34 वर्ष
कैबिनेट की औसत आयु 56 वर्ष

कितने दागी और कितने बेदाग?

श्रेणी संख्या
बेदाग मंत्री 14
जिन पर केस दर्ज 12

सबसे अधिक केस — नितिन नवीन पर 5 आपराधिक मामले दर्ज।

जातिगत प्रतिनिधित्व (कुल 26 मंत्री)

वर्ग संख्या
सवर्ण 8
OBC 8
EBC 5
दलित 5
मुस्लिम 1

सब कैस्ट कैटेगरी में प्रतिनिधित्व:

  • राजपूत – 4
  • भूमिहार – 2
  • ब्राह्मण – 1
  • कायस्थ – 1
  • यादव – 2
  • कुशवाहा – 2
  • कुर्मी – 2
  • वैश्य – 2
  • अनुसूचित जाति – 5 (पासी, रविदास, मुसहर, 2 पासवान)
  • EBC – 5 (कहार, मल्लाह, निषाद, तेली, धानुक)

MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण

बिहार में मुस्लिम आबादी — 17%
यादव आबादी — 14%

✖ मुस्लिम – केवल 1
✖ यादव – केवल 2

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले— यह लोकप्रियता नहीं बल्कि ‘मैन्युफैक्चर्ड रिजल्ट’ का असर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विक्रमशिला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुति, गीत-संगीत और नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading