फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 7 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। फ्लोर टेस्ट के पहले सीएम नीतीश और पीएम मोदी की यह मुलाकात अहम बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश दो दिन के लिए दिल्ली दौरे पर जाएंगे। जहां वह नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

मंत्रिमंडल के विस्तार और फ्लोर टेस्ट के पहले सीएम और पीएम की यह मुलाकात अहम बताई जा रही है। इसके पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पीएम मोदी सहित बीजेपी के आलाकमानों से मुलाकात की है। वहीं अब सीएम नीतीश दो दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं।

12 फरवरी को विधानसभा में बिहार की नई एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इस दिन नीतीश सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। उससे पहले सीएम नीतीश दिल्ली बीजेपी के आलाकमान से मिलने जा रहे हैं।

 

Related Posts

बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव: अप्रैल 2026 से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित

पटना, 23 मार्च 2026:बिहार के…

Continue reading
चार महीने बाद जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, समर्थकों में उत्साह

पटना, 23 मार्च 2026: मोकामा…

Continue reading