वैशाली में नीतीश कुमार की जनसभा: लालू परिवार पर बड़ा हमला, सभा के दौरान ड्रोन उड़ाने वाला युवक हिरासत में

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वैशाली जिले की 8 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नज़दीक आते ही एनडीए ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वैशाली विधानसभा क्षेत्र के प्रेमराज हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया और जदयू उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल को जिताने की अपील की।


नीतीश कुमार का लालू परिवार पर तीखा प्रहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,

“पहले के 15 साल में क्या होता था, सब जानते हैं — कोई विकास नहीं। मैंने काम किया, लेकिन वो सिर्फ अपने परिवार का भला करते रहे। खुद हटकर अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।”

नीतीश ने तंज कसते हुए कहा,

“क्या कभी सुना है कि कोई अपने घर के आदमी को मुख्यमंत्री बनाता है? मैंने अपने परिवार के किसी को राजनीति में नहीं लाया, लेकिन उन्होंने पत्नी, बेटा और बेटी — सबको राजनीतिक पद दिला दिया।”

उन्होंने लोगों से कहा कि बिहार को एक बार फिर “परिवारवाद की राजनीति” में नहीं जाने देना चाहिए।


सभा में ड्रोन उड़ाने पर मचा हड़कंप

सीएम की सभा के दौरान अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुरक्षा कर्मियों ने मंच के ऊपर ड्रोन उड़ाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालकर गोरौल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।


युवक से पूछताछ जारी

पकड़े गए युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जो महुआ थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार के साथ सभा में आया था, लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ा रहा था।
गोरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि,

“युवक से पूछताछ जारी है। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”


वैशाली में सियासी तापमान चढ़ा

पहले चरण के मतदान से पहले वैशाली जिले में राजनीतिक गतिविधियां जोरों पर हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों गठबंधन इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। नीतीश कुमार की यह सभा एनडीए की ओर से चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…