नीतीश कुमार की सरकार पर पकड़ कमजोर पड़ गई है : मीसा भारती

RJD सांसद मीसा भारती ने बिहार के छात्र को पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर पीटने की घटना पर कहा कि हम सबने इसे सोशल मीडिया पर देखा है। RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इसका संज्ञान लिया और उन्होंने वहां पर बात की, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने इस पर तुरंत एक्शन लिया. जो हमें जानकारी मिली कि इसपर कार्रवाई भी हुई है। इस तरह की घटना कहीं भी नहीं होनी चाहिए।

वहीं बिहार में बढ़ते अपराध पर मीसा भारती ने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार की सरकार पर पकड़ कमजोर पड़ गई है। हर दिन RJD कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रही है। RJD जनता के साथ हो रही घटनाओं को सबके सामने रखती है।

जब भी कोई घटना होती है तो 20 साल पहले की RJD सरकार को बार-बार दोषी ठहराया जाता है लेकिन आप(नीतीश कुमार) सरकार में हैं, सब आपके अधीन हैं। नीतीश कुमार को ये सब देखना चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…