20 नवंबर को नीतीश कुमार लेंगे CM पद की शपथ, गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह; PM मोदी रहेंगे मौजूद

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 19 नवंबर को एनडीए के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नए नेता का औपचारिक चयन किया जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

गांधी मैदान में होगा मेगाशो, युद्धस्तर पर तैयारी

शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन पटना के गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, शीर्ष नेतृत्व और समाज के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है।

इसकी जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उनके अनुसार समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

19 नवंबर को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, विधानसभा भंग

मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे पहले 19 नवंबर को वे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे, जिसके बाद सत्रहवीं बिहार विधानसभा भंग हो जाएगी।

इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक आयोजित की गई। करीब 15 मिनट चली बैठक में तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी राजभवन पहुंचे और कैबिनेट की अनुशंसा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपी।

लगभग 22 मिनट राजभवन में रहने के बाद मुख्यमंत्री अपने आवास लौटे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading