बीजेपी मंत्री रामकृपाल यादव से मिलने मेदांता पहुंचे नीतीश कुमार, पेसमेकर इंप्लांट के बाद जाना स्वास्थ्य का हाल

पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री एवं भाजपा नेता रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हृदय संबंधी समस्या के कारण डॉक्टरों ने उनके हार्ट में सफलतापूर्वक पेसमेकर इंप्लांट किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

बीजेपी मंत्री रामकृपाल यादव से मिलने मेदांता पहुंचे नीतीश कुमार, पेसमेकर इंप्लांट के बाद जाना स्वास्थ्य का हाल

रामकृपाल यादव के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि रामकृपाल यादव को हृदय संबंधी समस्या है, जिसके बाद पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया गया। बुधवार को सफलतापूर्वक पेसमेकर इंप्लांट किया गया और इसके बाद से उनका इलाज जारी है।

अस्पताल में नीतीश कुमार ने चिकित्सकों से रामकृपाल यादव के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, जदयू विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। भाजपा के वरिष्ठ मंत्री रामकृपाल यादव के अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछने को राजनीतिक शिष्टाचार और सद्भाव का महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, रामकृपाल यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है और आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन प्लान, 15 अगस्त से अनावश्यक रेफरल पर लगेगी रोक

    Share Add as a preferred…

    बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र से ₹1120 करोड़ की मदद का अनुरोध

    Share Add as a preferred…