नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से की बातचीत

नीतीश कुमार ने आज रविवार 28 जनवरी को 9वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि आज मेरे अलावा आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

तीन पार्टियों के सदस्य एवं एक निर्दलीय का शपथ ग्रहण हुआ है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री बनाये गये हैं। मंत्रिपरिषद् के बाकी लोगों का भी शपथ ग्रहण बहुत जल्द होगा।

हम बिहार के हित में विकास का कार्य करते रहे हैं, पूरे इलाके का विकास के लिये काम करते रहे हैं। इसी काम को आगे बढ़ायेंगे। हम पहले भी भाजपा के साथ थे, बीच में कहीं चले गये, अब पहले जहां थे, वहीं आ गये हैं। हमने विपक्ष को तेजी से एकजुट करने का प्रयास किया लेकिन वे लोग कुछ नहीं किये, वे सब बेकार हो गये।

ये भी पढ़े..

तीन बच्चों की मां से प्रेम विवाह के बाद सड़क पर हंगामा, दूल्हे की बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

Share Add as a preferred…

गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

Share Add as a preferred…