पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नई कैबिनेट में बीजेपी के 5 पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिला है, जबकि जेडीयू के 8 मंत्रियों को रिपीट किया गया है। वहीं नए चेहरों में 1 मुस्लिम, 3 महिला मंत्री और पहली बार विधानसभा पहुंचे 3 विधायक शामिल हैं।
नई कैबिनेट में शामिल 26 मंत्रियों की सूची
1. सम्राट चौधरी
2. विजय कुमार सिन्हा
3. विजय कुमार चौधरी
4. बिजेंद्र प्रसाद यादव
5. श्रवण कुमार
6. मंगल पांडेय
7. दिलीप जायसवाल
8. अशोक चौधरी
9. लेशी सिंह
10. मदन सहनी
11. नितिन नवीन
12. राम कृपाल यादव
13. संतोष कुमार सुमन
14. सुनील कुमार
15. मोहम्मद जमा खान
16. संजय सिंह टाइगर
17. अरुण शंकर प्रसाद
18. सुरेंद्र मेहता
19. नारायण प्रसाद
20. रमा निषाद
21. लखेंद्र कुमार रौशन
22. श्रेयसी सिंह
23. डॉ. प्रमोद कुमार
24. संजय कुमार
25. संजय कुमार सिंह
26. दीपक प्रकाश
शपथ ग्रहण में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। इसके अलावा राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
गांधी मैदान में हजारों लोगों की उपस्थिति और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के बीच यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


