JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पटना लौटे नीतीश कुमार, एयरपोर्ट पर ढोल नगारे के साथ स्वागत

बिहार सीएम नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पटना लौटे हैं. इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. बिहार के कई जिलों के कार्यकर्ता शनिवार की शाम पटना एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान नीतीश कुमार के स्वागत में ढोल नगारे बजाए गए. नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का भी नारा लगाया गया।

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार का भव्य स्वागत की गई है. काफी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद हैं. नवादा से आए कार्यकर्ता का कहना है कि हमारे नेता ने खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है. इससे पार्टी की स्थिति और बेहतर होगी. हमलोग चाहते हैं कि नीतीश जी देश के प्रधानमंत्री बने. पीएम पद के प्रबल दावेदार हमारे नेता नीतीश जी हैं।

शुक्रवार को दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. हालांकि इससे पहले भी नीतीश कुमार जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फेर बदल होने से सियासी माहौल गर्म हो गया है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…