सियासी हलचल के बीच आज से प्रगति यात्रा पर नीतीश कुमार, 138 करोड़ की 72 योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

सीएम आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में 138 करोड़ की लागत वाली 72 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

कहां-कहां जाएंगे सीएम?: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड में 21 करोड़ से अधिक की लागत में बने आईटीआई भवनन का शुभारंभ करेंगे. करसघाट पंचायत में तालाब का निरीक्षण करने के बाद वह जीविका दीदी से भी मिलेंगे. सीएम आज मीरगंज सबेया बायपास की भी आधारशिला रखेंगे. आखिर में वह जिला समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

जानें सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12:35 बजे गोपालगंज के मीरगंज के सलेमपट्टी पहुंचेंगे. 12:40 बजे मीरगंज बायपास और मीरगंज से विजयपुर प्रखंड के पगरा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे. 2:30 बजे वह जिला समाहरणालय में योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. 3:45 बजे मुख्यमंत्री पटना के लिए निकल जाएंगे. 3 घंटे से अधिक समय तक वह गोपालगंज में रहेंगे. उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है. डीएम और एसपी भी सीएम के साथ मौजूद रहेंगे.

प्रगति यात्रा के दूसरे चरण का शेड्यूल?: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत 4 जनवरी से 13 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में जाएंगे. 4 जनवरी को गोपालगंज जाएंगे. 5 और 6 जनवरी को उनका कोई कार्यक्रम नहीं है. 7 जनवरी को वह सिवान, 8 जनवरी को सारण जाएंगे. 9 और 10 को भी कोई कार्यक्रम नहीं है. वहीं 11 जनवरी को दरभंगा और 12 जनवरी को मधुबनी में सीएम का कार्यक्रम है, जबकि 13 जनवरी को समस्तीपुर में उनकी यात्रा का समापन होगा.
  • Related Posts

    लोजप (रामविलास) में बड़ा फैसला: शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमान, चिराग पासवान ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *