नीतीश कुमार बने जेडीयू विधायक दल के नेता, नई सरकार गठन की तैयारियों में तेज़ी

पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा अपडेट सामने आया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सोमवार सुबह 11 बजे से जारी बैठक में पार्टी विधायकों ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने एक स्वर में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया और उन्हें आगे सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस फैसले के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है।

पार्टी कार्यालय में जारी बैठक के दौरान कई राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

जेडीयू के भीतर यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर हलचल तेज है और एनडीए खेमे में भी गतिविधियां बढ़ गई हैं। नीतीश कुमार को नेता चुने जाने के बाद उनके नेतृत्व में अगला राजनीतिक कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

खबर अपडेट हो रही है… जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, हम आपको तुरंत अपडेट करेंगे।

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading