नीतीश कुमार का परिवारवाद पर हमला, महिलाओं के उत्थान पर जोर

मुख्यमंत्री ने भभुआ और रोहतास में एनडीए कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बताया 49 लाख लोगों को मिले रोजगार और नौकरियां

भभुआ/रोहतास। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान और रोजगार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार सभी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने भभुआ और रोहतास में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान पिछली सरकार पर तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने बिना किसी का नाम लिए पिछली सरकार के परिवारवाद की आलोचना करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने केवल अपने परिवार के लिए काम किया, महिलाओं के कल्याण और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि जब पिछली सरकार हटती, तब उन्होंने अपनी पत्नी को ही मुख्यमंत्री बना दिया।

नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 तक बिहार की स्थिति बहुत खराब थी। लोगों को डर के कारण रात में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती थी। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सभी क्षेत्रों की हालत बिगड़ी हुई थी। हमारी सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में सुधार किया और अब कानून का राज है। लोग रात 12 बजे भी बिना भय के अपने घर आ-जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 2016 में 35 प्रतिशत आरक्षण की उपलब्धि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी दी जाएगी। अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 39 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है। दोनों को मिलाकर कुल 49 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले ही यह संख्या 50 लाख से अधिक हो जाएगी।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading