‘नीतीश PM नहीं..अब सिर्फ संन्यास मैटेरियल : अश्विनी चौबे का मुख्यमंत्री पर हमला, जानें क्या कहा

केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब पीएम नहीं बल्कि संन्यास मैटेरियल हो गये हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आवासीय प्रशिक्षण को लेकर सीधा हमला बोला और कहा कि नवरात्रि में ट्रेनिंग से बचना चाहिए था। बिहार सरकार की नीति को केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने ग़लत करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब रिटायर्ड मैटेरियल हो गये हैं।

अश्विनी चौबे ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नवरात्रि में प्राय: हर घर में पूजा-पाठ होता है लिहाजा दुर्गापूजा में आवासीय प्रशिक्षण नहीं कराया जाना चाहिए था। इसके साथ ही नीतीश कुमार पर बरसते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि ये पीएम मैटेरियल आज से थोड़े ही न हैं, ये तो 20 साल से खुद को पीएम मैटेरियल बता रहे हैं। अब तो ये संन्यास धारण करने वाले मैटेरियल हो गये हैं।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *