‘नीतीश को कुर्सी का लालच.. PM बनने का कीड़ा काट लिया है’ बापू से मुख्यमंत्री की तुलना पर बोली BJP

जेडीयू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से नीतीश कुमार की तुलना करने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह छातापुर के बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालची हैं और उनको प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काट लिया है।

नीरज बबलू ने कहा है कि जेडीयू के लोग नीतीश कुमार की तुलना महात्मा गांधी से कर रहे हैं लेकिन कुर्सी कुमार और महात्मा गांधी में धरती आसमान का फर्क है। नीतीश कुमार कभी भी महात्मा गांधी नहीं हो सकते हैं। वे सिर्फ एक एक बेहतर मुख्यमंत्री ही बन जाएं तो बिहार और बिहार के लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि जदयू की हालत बद से बदतर हो गई है। जेडीयू टूट के कगार पर है और जो लोग जेडीयू में बचे हुए हैं, वे सिर्फ चाटुकारिता करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले बेहतर मुख्यमंत्री तो हो जाए, बाद में गांधी बन जाएं। पहली बार नीतीश कुमार जब बिहार के मुख्यमंत्री बने उन पांच वर्षों में काफी बेहतर काम हुआ। दूसरी बार जब सीएम बनें तब भी ठीक ही था लेकिन जब वे महागठबंधन में गए तब से उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई, जो अभी तक ठीक नहीं हुई है। नीतीश सिर्फ षड़यंत्र करने में लगे हुए हैं और जाति को तोड़ने में लगे हुए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मिड डे मील की गुणवत्ता से समझौता नहीं, दो महीने में इंसुलेटेड बर्तन अनिवार्य: शिक्षा मंत्री

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *