नीतीश सरकार ने 7 IPS अफसरों का किया तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो आईपीएस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी है। नीतीश सरकार ने बिहार के 7 IPS अफसरों का तबादला किया है।मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 और 2020 बैच की IPS अधिकारी शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। वही  अपराध अनुसंधान विभाग पटना के सहायक पुलिस अधीक्षक 2021 बैच की आईपीएस सुश्री दीक्षा को पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर बनाया गया है।

वही सारण के सहायक पुलिस अधीक्षक 2021 बैच के आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। नालंदा के सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्यांजली जायसवाल को बगहा के रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और गया के सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ को मोतिहारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया है। सुश्री दिव्यांजली जायसवाल और शिवम धाकड़ दोनों 2022 बैच के आईपीएस अफसर हैं।  तबादले की पूरी लिस्ट देखिये..

NewsDeatilsbbe0380e802540938443c9938eb8557b25

NewsDeatils4146424b1cc14421bca204ea1db5302824

  • Related Posts

    बिहार के कलाकारों को मिला नया मंच: मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया ‘कला संवाद’ पत्रिका का विमोचन; ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *