आज नीतीश कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, नौकरी और रोजगार पर रहेगी नजर

आज राजधानी पटना में बिहार कैबिनेट की बैठक होगी. शाम 4:00 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. नौकरी और रोजगार को लेकर भी कैबिनेट कोई बड़ा फैसला ले सकती है. वैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक तय की है लेकिन पिछले कुछ महीनों से लगातार कभी शुक्रवार तो कभी बुधवार को कैबिनेट की बैठक हो रही है।

6 अगस्त के बाद आज कैबिनेट बैठक: 6 अगस्त को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर लगी थी. पीएमसीएच में 4315 विभिन्न पदों पर बहाली करने की भी कैबिनेट में स्वीकृति दी गई थी. इसके अलावा परिवहन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय में निम्न वर्गीय लिपिक 102 पदों के सृजन की भी स्वीकृति भी दी गयी थी. साथ ही पटना जू में टॉय ट्रेन चलने का फैसला भी लिया गया था और बिहार की कंपनियां के प्रोत्साहन के लिए बिहार परचेज प्रिफरेंस पॉलिसी 2024 की भी स्वीकृति दी गई थी. इसी तरह के कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे. आज की कैबिनेट में भी नीतीश कुमार कई विभागों के महत्वपूर्ण फसलों पर मोहर लगा सकते हैं।

पहले 20 को प्रस्तावित थी बैठक: वैसे तो कैबिनेट की बैठक पहले 20 अगस्त को ही बुलाई गई थी. कैबिनेट विभाग की तरफ से लेटर भी जारी कर दिया गया था और तैयारी का निर्देश भी दिया गया था लेकिन तिथि में बदलाव कर दिया गया. असल में बीजेपी कोटे के दोनों उपमुख्यमंत्री के दिल्ली जाने के कारण यह बदलाव किया गया था. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा राज्यसभा के उम्मीदवार के चयन को लेकर दिल्ली गए थे।

Related Posts

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: नवादा में नक्सली मॉड्यूल का भंडाफोड़, विस्फोटक के साथ 2 गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

Continue reading
ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

Share Add as a preferred…

Continue reading