जेडीयू जॉइन करने के बाद हाईकोर्ट मजार पहुंचे निशांत कुमार, लिया आशीर्वाद

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जनता दल (यू) में शामिल होने के बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार पटना स्थित हाईकोर्ट मजार पहुंचे, जहां उन्होंने चादर चढ़ाकर दुआ मांगी और आशीर्वाद लिया।

मजार पर पहुंचने के दौरान निशांत कुमार का सादगी भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला को देखकर उन्होंने सम्मान के साथ उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनकी इस विनम्रता को देखकर आसपास मौजूद लोग भी प्रभावित नजर आए।

मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि वह यहां दुआ और आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलना जरूरी है और यही भावना उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे। इसके तहत वे पार्टी के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा भी करेंगे।

राजनीतिक गलियारों में निशांत कुमार की सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    वैशाली के राघोपुर में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण से सनसनी, गंगा में शव फेंके जाने की आशंका, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

    Share Add as a preferred…

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…