निशांत कुमार ने राजनीति में आने के दे दिए स्पष्ट संकेत, जानिए.. क्या बोले सीएम नीतीश के बेटे?

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म हैं। सत्ताधारी दल से लेकर विपक्षी दल के नेता निशांत के राजनीति में आने के इंतजार कर रहे हैं हालांकि सभी की नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी है। इसी बीच निशांत ने राजनीति में आने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत ने कहा कि मीडिया के माध्यम से राज्य के सभी युवाओं को और हर तबके के लोगों का आह्वान करते हैं कि वे मेरे पिता के पक्ष में वोट करें, क्योंकि उन्होंने बिहार का विकास किया। पिछले चुनाव में बिहार की जनता ने 43 सीट दिया, फिर भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा लेकिन इस बार थोड़ा सीट बढ़ाना जरूरी है ताकि आगे भी विकास का काम जारी रहे।

निशांत ने कहा कि अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी आह्वान करता हूं कि पिता जी ने जो 19 साल में काम किया है उसे जन जन तक पहुंचाएं। जनता को मालूम होना चाहिए कि क्या हो रहा है। उसमें कमी नहीं होनी चाहिए, तब जाकर जनता समझेगी कि ये लायक हैं तो ठीक है। एनडीएम पिता जी को सीएम घोषित करें और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करें ताकि बिहार के विकास का क्रम जारी रहे।

वहीं जब पत्रकारों ने निशांत से पूछा कि वह सियासत में कब आ रहे हैं, तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि जनता के दरबार में चलते हैं, वह बताएगी कि क्या करना है. बिहार की जनता फैसला करेगी। इसके बाद निशांत सवालों को टालकर हंसते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि पहले निशांत मीडिया के सामने आने से परहेज करते थे लेकिन अब खुलकर सामने आ रहे हैं और हर सवाल का मजबूती के साथ जवाब दे रहें है।

  • Related Posts

    लोकसभा में बड़ा फैसला: विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन रद्द, कांग्रेस ने जताया खेद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *