दिल्ली से चलने वाली नौ ट्रेनें की गईं कैंसिल, एक की बदली टाइमिंग-देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ की घटना के बाद दिल्ली से चलने वाली नौ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और एक ट्रेन की टाइमिंग बदली गयी है। इन ट्रेनों में से जो सात ट्रेनें कैंसिल हुई हैं, वह प्रयागराज जाने वाली हैं और जिस ट्रेन का समय बदला गया है वह प्रयागराज जाने वाली ट्रेन है। रेलवे की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि आम जनता की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि परिचालन कारणों से रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द/पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है।

कैंसिल की गईं ट्रेनें

54213/54214(जेएनयू-पीएफएम-जेएनयू, जेसीओ-16.02.2025)

54254/54253(एलकेओ-पीएफएम-एलकेओ, जेसीओ-16.02.2025)
54375/54376(पीएफएम-जेएनयू-पीएफएम,जेसीओ-16.02.2025)
14102/14101(सीएनबी-पीएफएम/पीआरजी-सीएनबी, जेसीओ-16.02.2025)
04254(एवाई-पीएफएम, जेसीओ-16.02.2025)
04205(एवाई-पीएफएम,जेसीओ-16.02.2025)
04118 (AYC-PRYJ, JCO- 16.02.25)
ट्रेन नंबर-14102 CNB-PYGS JCO 16.02.25
ट्रेन 64567 (बीएससी-टीकेजे) जेसीओ 16/02/2025

ट्रेन जिसे किया गया है रिशेड्यूल
ट्रेन संख्या-14210 (एलकेओ-पीवाईजीएस) 10.30 बजे यानि 255 मिनट देरी से निर्धारित की गई है।

प्रयागराज के मुख्य स्टेशनों पर प्रोटोकॉल लागू

वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा है, “हमने प्रयागराज और उसके आसपास के 8 मुख्य स्टेशनों पर एक निर्धारित प्रोटोकॉल बनाया है कि लोगों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति कैसे दी जाएगी। हमने अधिकांश स्टेशनों पर एक तरफ से प्रवेश और दूसरी तरफ से निकास की व्यवस्था की है। यह लोगों के क्रॉस मूवमेंट को रोकता है… हम निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहे हैं… हम लोगों की संख्या को देखते हुए लगातार विशेष ट्रेनों का संचालन भी कर रहे हैं…”

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज सिरकटी हत्याकांड का खुलासा, 15 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार; कटा सिर और हत्या का चाकू बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *