भागलपुर में NIA की छापेमारी, गैंगस्टर अमन साहू का बिहार से जुड़ा कनेक्शन

झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू के मददगार की तलाश में एनआईए की टीम ने भागलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छापेमारी की है। प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव के घर पिछले कई घंटों से एनआईए की छापेमारी जारी है।

शंकर यादव पर गैंगस्टर अमन साहू के गैंग द्वारा वसूल किये गए रूपयों को अपने कारोबार में लगाने का आरोप है। एनआईए की टीम ने अमन साहू का पैसा खपाने के एंगल से शंकर यादव के घर पर छापेमारी की है। शंकर यादव पर आय से अधिक संपत्ति का भी आरोप है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार रात तक शंकर यादव के यहां हुई छापेमारी में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। इसके साथ ही अमन साहू से लेन देन को लेकर जुड़े कागजात भी एनआईए ने जब्त किये है। इस बात की भी चर्चा गर्म है कि उसके घर पर नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है। इस छापेमारी में एनआईए की टीम के साथ रांची और पटना से आई आयकर की सात सदस्यीय टीम भी शामिल है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

Share Add as a preferred…

नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Share Add as a preferred…